दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक‚ 2022

Delhi Sikh Gurdwara Amendment Bill, Teachers' University Bill 2022 passed in Assembly

प्रश्न-दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय किस गांव में बनाया जाएगा?
(a) बख्तावरपुर
(b) बक्करवाला
(c) बनकौली
(d) डोलापुरा
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 जनवरी‚ 2022 को दिल्ली विधानसभा में दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय विधेयक‚ 2022 (Delhi Teacher’s University Bill, 2022) पारित किया गया।
  • इसमें बीए-बीएड और बीएससी-बीएड जैसे पाठयक्रम पढ़ाए जाएंगे।
  • इसका उद्देश्य एक विश्व स्तरीय शिक्षण प्रशिक्षण विश्वविद्यालय का निर्माण करना है।
  • यह विश्वविद्यालय बक्करवाला गांव में 12 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा।
  • इस विश्वविद्यालय में लेक्चर हॉल‚ डिजिटल लैब और 5000 छात्रों के लिए विश्वविस्तरीय सुविधा वाला एक पुस्तकालय होगा।
  • विश्वविद्यालय के छात्र अपने पाठयक्रमों के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ सहयोग करेंगे और अनुसंधान पर ध्यान देने के साथ अनुभव प्राप्त करेंगे।
  • इसी दिन दिल्ली सिख गुरुद्वारा (संशोधन) विधेयक‚ 2022 भी विधानसभा में पारित किया गया।
  • यह विधेयक दिल्ली सिख गुरुद्वारा अधिनियम‚ 1971 में संशोधन करता है।
  • इस विधेयक में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (डीएसजीएमसी) में मनोनीत सदस्यों की सूची में एक और सदस्य जोड़ने का प्रावधान किया गया है।
  • इससे मनोनीत सदस्यों की संख्या 10 हो जाएगी।
  • अकाल तख्त‚ दमदमा साहिब‚ तलवंडी साबो‚ भटिंडा‚ पंजाब के प्रधान पुजारी को भी अकाल तख्त के मौजूदा चार प्रमुख पुजारियों की सूची में जोड़ा गया है‚ जो मनोनीत सदस्य के रूप में कार्य करते हैं।
  • प्रस्तावित संशोधन के बाद डीएसजीएमसी में 46 निर्वाचित सदस्य और कुल 10 मनोनीत सदस्य होंगे‚ जिससे कुल संख्या 56 हो जाएगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aninews.in/news/national/general-news/delhi-sikh-gurdwara-amendment-bill-teachers-university-bill-2022-passed-in-assembly20220104190748/

https://indianexpress.com/article/explained/explained-the-significance-of-delhi-governments-recognition-to-fifth-sikh-takht-7708653/

https://timesofindia.indiatimes.com/home/education/news/delhi-teachers-university-bill-passed-in-assembly/articleshow/88694188.cms