दानवीर (DAANVEER) पहल

प्रश्न – ‘दानवीर’ पहल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए—
1 29 जुलाई, 2026 को पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने नई दिल्ली में नागरिक सहभागिता आधारित ‘दानवीर (DAANVEER)’ पहल का शुभारंभ किया।
2 इस पहल को पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और डिजीहाट के सहयोग से विकसित किया है।
3 दानवीर की टैगलाइन “अपने गाँव को लौटाएं” है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1, 2 और 3
(d) इनमे से कोई भी नहीं
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 29 जुलाई, 2026 को पंचायती राज मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज ने कृष्षि भवन दिल्ली में नागरिक सहभागिता आधारित ‘दानवीर (DAANVEER)’ पहल का शुभारंभ किया।
  • इसका मुख्य उद्देश्य देशभर की ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर और अन्य डिजिटल बुनियादी ढांचे की कमी को दूर करना तथा नागरिकों एवं संस्थाओं को ग्रामीण विकास में सहभागी बनाना है।
  • दानवीर एक पारदर्शी स्वैच्‍छिक, पूर्णतः डिजिटल और सत्यापन योग्य मंच है।
  • इसके माध्यम से नागरिक स्वेच्छा से पात्र ग्राम पंचायतों को गुणवत्ता-सत्यापित कंप्यूटर पैकेज उपलब्ध करा सकते हैं।
  • इस पहल को पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और डिजीहाट के सहयोग से विकसित किया है।
  • दानवीर की टैगलाइन “अपने गाँव को लौटाएं” है।
  • यह पूर्णतः स्वैच्छिक पहल है, जो अपने मूल गाँव से दूर रहने वाले नागरिकों, संस्थाओं और प्रवासी भारतीयों को गाँव के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान करती है।
  • इसका उद्देश्य दान को केवल सहायता तक सीमित न रखकर नागरिकों और स्थानीय स्वशासन संस्थाओं के बीच दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करना है।
  • यह मंच ‘मेरी पंचायत’ मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध है। ऐप को डिजीहाट मार्केटप्लेस से जोड़ा गया है।
  • दानदाता राज्य-विशिष्ट तकनीकी मानकों के अनुरूप पूर्व-स्वीकृत कंप्यूटर पैकेज चुन सकते हैं।
  • आपूर्ति से संबंधित विवरण स्वतः भर जाते हैं, जिससे अतिरिक्त कागजी कार्यवाही की आवश्यकता नहीं होती।
  • दानकर्ता कंप्यूटर के प्रेषण, वितरण और ग्राम पंचायत में स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल रूप से ट्रैक कर सकता है।
  • योगदान के सम्मानस्वरूप दानदाता को डिजिटल प्रशंसा प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया जाता है।
  • पात्र ग्राम पंचायतों की सूची और योगदान की प्रक्रिया मेरी पंचायत ऐप पर उपलब्ध है।
  • भारत में लगभग 2.5 लाख ग्राम पंचायतें हैं।
  • डिजिटल उपकरण ग्राम पंचायतों में रिकॉर्ड प्रबंधन, सरकारी सेवाओं के त्वरित वितरण, पारदर्शिता और सुशासन को बेहतर बनाते हैं।
  • दानवीर पहल ई-ग्रामस्वराज, मेरी पंचायत, सभा सार, ऑडिटऑनलाइन और ग्राम मानचित्र जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्मों को अधिक प्रभावी बनाएगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/daanveer-aims-to-digitize-gram-panchayats-through-citizen-participation