प्रश्न-मार्च‚ 2022 में टोरेंट पॉवर लिमिटेड ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव बिजली वितरण निगम लिमिटेड में कितनी इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण हेतु करार किया है?
(a) 25 प्रतिशत
(b) 49 प्रतिशत
(c) 51 प्रतिशत
(d) 62 प्रतिशत
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- मार्च‚ 2022 में टोरेंट पॉवर लिमिटेड ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव बिजली वितरण निगम लिमिटेड में 51 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण हेतु करार किया है।
- इस संबंध में टोरेंट पॉवर लिमिटेड ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव के प्रशासक और दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव बिजली वितरण निगम लिमिटेड (एसपीवी) के साथ शेयर खरीद समझौता और शेयरधारक समझौता किया है।
- इस अधिग्रहण से देश में अग्रणी विद्युत वितरण कंपनियों के रूप में टोरेंट की स्थिति और मजबूत होगी।
- इस कंपनी की 3 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के 12 शहरों में उपस्थिति है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
