दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री

प्रश्न – 22 अक्टूबर, 2025 को ट्रम्प प्रशासन ने किस भारतीय-अमरीकी सुरक्षा विशेषज्ञ को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में आधिकारिक रूप से नियुक्त किया?
(a) रतन लाल (b) पॉल कपूर
(c) राजू अय्यर (d) अमीश पॉल
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 अक्टूबर, 2025 को ट्रम्प प्रशासन ने भारतीय-अमरीकी सुरक्षा विशेषज्ञ पॉल कपूर को दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए सहायक विदेश मंत्री के रूप में आधिकारिक रूप से नियुक्त किया
  • इस रूप में वह भारत सहित दक्षिण और मध्य एशिया के प्रमुख देशों के साथ अमरीका के राजनयिक संबंधों को देखेंगे।
  • इस पद पर वह डोनाल्ड लू का स्थान लेंगे
  • इससे पहले वे विदेश विभाग के नीति नियोजन स्टाफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं जहाँ उन्होंने 2020 और 2021 के बीच दक्षिण और मध्य एशिया, हिंद-प्रशांत रणनीति और भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े मुद्दों पर काम किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/indian-american-paul-kapur-takes-charge-as-us-assistant-secretary-of-state-for-south-central-asia