दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का भारत दौरा, 2025-26

प्रश्न – 14 नवंबर, 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक दक्षिण अफ्रीकी पुरुष क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर रही। इस दौरे के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य 2 टेस्ट मैचों,3 एक दिवसीय मैचों और 5 टी -20 मैचों की श्रृंखला भारत में संपन्न हुई।
(b)दक्षिण अफ्रीका ने 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत लिया।
(c) एक दिवसीय श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
(d) भारत ने 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला 4 -1 से जीत लिया है।
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 नवंबर, 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक दक्षिण अफ्रीकी पुरुष क्रिकेट टीम भारत के दौरे पर रही।
  • इस दौरान भारत और दक्षिण अफ्रीका के मध्य 2 टेस्ट मैचों,3 एक दिवसीय मैचों और 5 टी -20 मैचों की श्रृंखला भारत में संपन्न हुई।
  • टेस्ट श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, 2025-2027 का हिस्सा थी।
  • दक्षिण अफ्रीका ने 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला 2-0 से जीत ली।
  • श्रृंखला के दूसरे एवं अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन मैन ऑफ द मैच बने।
  • इस श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी साइमन हार्मर (Simon Harmer) को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
  • श्रृंखला में सर्वाधिक रन (163 ) दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट (17) दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज साइमन हार्मर ने लिए।
  • श्रृंखला में सर्वोच्च स्कोर (109 रन) दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी ने बनाया।
  • दूसरा टेस्ट मैच असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला गया,जिसमे दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों से जीत दर्ज की।
  • यह रनों के अंतर से भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार थी ।
  • दूसरे टेस्ट में ऋषभ पंत ने पहली बार टेस्ट में भारत की कप्तानी की।
  • भारत ने 3 एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली है।
  • श्रृंखला के तीसरे एवं अंतिम मैच में भारत के यशस्वी जायसवाल मैन ऑफ द मैच बने।
  • इस श्रृंखला में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
  • श्रृंखला में सर्वाधिक रन (302) भारत के विराट कोहली ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट (9) भारत के स्पिनर कुलदीप यादव ने लिए।
  • श्रृंखला में सर्वोच्च स्कोर (135 रन) भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने (पहले एक दिवसीय मैच में) बनाया।
  • पहले एक दिवसीय मैच में रोहित शर्मा (भारत) ने एक दिवसीय में सबसे अधिक छक्कों (352) का शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • पहले एक दिवसीय मैच में विराट कोहली (भारत) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक ही प्रारूप में सबसे अधिक शतकों का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा (52)।
  • दूसरे एक दिवसीय मैच में रुतुराज गायकवाड़ (भारत) ने वनडे में अपना पहला शतक बनाया।
  • तीसरे एक दिवसीय मैच में यशस्वी जयसवाल (भारत) ने वनडे में अपना पहला शतक बनाया।
  • भारत ने 5 टी-20 मैचों की श्रृंखला 3-1 से जीत लिया है।
  • श्रृंखला का तीसरा मैच जो लखनऊ में होना था अत्यधिक कोहरे के कारण नहीं हो सका।
  • इस श्रृंखला में भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
  • श्रृंखला में सर्वाधिक रन (187) भारत के तिलक वर्मा ने बनाए।
  • सर्वाधिक विकेट(10) भारतीय भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने लिए।
  • पहले टी-20 मैच में तिलक वर्मा (भारत) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना 1000वां रन बनाया और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए।
  • पहले टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह (भारत) ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना 100वां विकेट लिया और वे क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बने।
  • पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 74 रन बनाए, जो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका का सबसे कम स्कोर था।
  • दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वें टी-20 मुकाबले में हार्दिक पंड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने।
  • पंड्या ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया।
  • सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में युवराज सिंह पहले स्थान पर हैं।
  • युवराज ने टी -20 विश्व कप, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.wikipedia.org/wiki/South_African_cricket_team_in_India_in_2025%E2%80%9326

https://www.cricbuzz.com/cricket-series/9638/south-africa-tour-of-india-2025