दंत चिकित्सा प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र

प्रश्न – 24 सितंबर, 2025 को दंत चिकित्सा प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र का उद्घाटन कहां किया गया?
(a) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली
(b) मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान (MAIDS), नई दिल्ली
(c) पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज़, रोहतक
(d) किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), लखनऊ
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 24 सितंबर, 2025 को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने मौलाना आजाद दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान (MAIDS), नई दिल्ली में दंत चिकित्सा प्रौद्योगिकी नवाचार केंद्र का उद्घाटन किया।
  • यह केंद्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से स्थापित किया गया है।
  • यह केंद्र भारत को विदेशी आयातित डेंटल उपकरणों और इम्प्लांट्स पर निर्भरता कम करने में मदद करेगा।
  • ध्यातव्य है कि सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति,2023 और मेडिकल डिवाइसेज़ नियम, 2017 लागू किए हैं।
  • लगभग 1000 स्नातक (UG) और 5000 स्नातकोत्तर (PG) सीटें बढ़ाई जा रही हैं, जिनमें दंत विज्ञान की सीटें भी शामिल होंगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2170915

https://dst.gov.in/dr-jitendra-singh-inaugurates-dental-technology-innovation-hub-maids-boost-indigenous-devices