थाईलैंड नौसेना के कमांडर-इन-चीफ की भारत यात्रा

Chief of Royal Thai Navy Visits India

प्रश्न-18-21 दिसंबर, 2018 के मध्य थाईलैंड नौसेना के कमांडर-इन-चीफ भारत की यात्रा पर रहे। वह हैं-
(a) एडमिरल लुईचाए रडिट
(b) एडमिरल शुंग सेन
(c) एडमिरल येन सी रडिट
(d) एडमिरल भीन सेन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18-21 दिसंबर, 2018 के मध्य थालैंड नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल लुईचाए रडिट (Luechai Ruddit’s) भारत की यात्रा पर रहे।
  • उनके साथ थाई नौसेना का 9 सदस्यीय शिष्ट मंडल भी आया है।
  • थाई नौसेना का कार्यभार संभालने के बाद उनकी यह पहली भारत यात्रा है।
  • इस यात्रा का उद्देश्य भारत और थाईलैंड के बीच द्विपक्षीय नौसेना संबंधों को मजबूती देना है।
  • इस यात्रा के दौरान उन्होंने भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।
  • 19 दिसंबर, 2018 को उन्होंने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की।
  • इस दौरान दोनों देशों के बीच नौसेना संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के बारे में एक तकनीकी समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें… 

http://forceindia.net/chief-royal-thai-navy-visits-india/

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=186653