प्रश्न – 3 अगस्त,2026 को त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम का चौथा संस्करण- 2026 कहां प्रारंभ हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) लखनऊ (d) हैदराबाद
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 अगस्त,2026 को त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम का चौथा संस्करण- 2026 नई दिल्ली में प्रारंभ हुआ
- चार सप्ताह का यह पाठ्यक्रम एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है और संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र द्वारा समन्वित है।
- इस पाठ्यक्रम में तीनों सेनाओं के अधिकारियों के साथ-साथ सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों, उद्योग और रणनीतिक विचारकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
- पाठ्यक्रम में भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी, साइबर और संज्ञानात्मक युद्ध, सूचना युद्ध और प्रौद्योगिकी-आधारित युद्ध जैसे विषय शामिल हैं।
- इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य उभरती परिचालन चुनौतियों की संयुक्त समझ को बढ़ावा देना और भविष्य के युद्धक्षेत्र को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जानकारीपूर्ण चर्चाओं को प्रोत्साहित करना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…