प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- जुलाई 2026 को रघु वामसी एयरोस्पेस ग्रुप ने तेलंगाना में एकीकृत सुपरअलॉय विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की घोषणा की है।
- इस परियोजना में लगभग ₹600 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2 दोनों (b) केवल 1
(c) केवल 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- जुलाई 2026 को रघु वामसी एयरोस्पेस ग्रुप ने तेलंगाना में एकीकृत सुपरअलॉय विनिर्माण सुविधा स्थापित करने की घोषणा की है।
- यह एकीकृत सुपरअलॉय निर्माण सुविधा तेलंगाना में स्थापित की जाएगी।
- इस परियोजना में लगभग ₹600 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
- यह संयंत्र भारत में निकल-आधारित सुपरअलॉय का उत्पादन करने वाले चुनिंदा एकीकृत संयंत्रों में से एक होगा।
- परियोजना का उद्देश्य भारत की उच्च गुणवत्ता वाली रणनीतिक धातु निर्माण क्षमता को मजबूत करना है।
- इस सुविधा से एयरोस्पेस और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र को महत्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
- यह एकीकृत सुपरअलॉय विनिर्माण सुविधा 50 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी।
- निर्मित सुपरअलॉय का उपयोग एयरो इंजन, अंतरिक्ष प्रणालियों और रक्षा प्लेटफार्मों में किया जाएगा।
- इसका उपयोग गैस टर्बाइनों, तेल एवं गैस उपकरणों तथा परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भी होगा।
- सुपरअलॉय चिकित्सा प्रत्यारोपण और उभरती हाइड्रोजन प्रौद्योगिकियों में भी उपयोग किए जाएंगे।
- मिश्रा धातु निगम (मिधानी) के पूर्व सीएमडी एस.के. झा इस परियोजना का नेतृत्व करेंगे।
- इस सुविधा की प्रस्तावित वार्षिक उत्पादन क्षमता लगभग 5,000 टन होगी।
- इस संयंत्र से जनवरी 2028 में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।
- यह संयंत्र गोल छड़ें, तार, फोर्जिंग, ढलाई, टंगस्टन कार्बाइड पाउडर और अन्य विशिष्ट उत्पादों का निर्माण करेगा।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…