प्रश्न – 6 अप्रैल, 2026 को तेलंगाना सरकार द्वारा कैंसर को अधिसूचित रोग घोषित किए जाने के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) सरकारी और निजी अस्पतालों सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए कैंसर के मामलों की एक महीने के भीतर रिपोर्ट करना अनिवार्य किया गया है।
(b) इस पहल का उद्देश्य कैंसर का केंद्रीकृत और एकरूप रजिस्ट्रेशन सिस्टम तैयार करना है।
(c) हैदराबाद स्थित मेहदी नवाज़ जंग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर को राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान संस्थान घोषित किया गया है।
(d) इस कदम से कैंसर की घटनाओं और प्रसार का सटीक आकलन करने में मदद मिलेगी।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6 अप्रैल, 2026 को तेलंगाना सरकार ने राज्य में कैंसर को आधिकारिक रूप से अधिसूचित रोग (Notifiable Disease) घोषित किया।
- स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब सरकारी और निजी अस्पतालों, डायग्नोस्टिक लैबों तथा क्लीनिकों सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए कैंसर के निदान किए गए मामलों की एक महीने के भीतर रिपोर्ट करना कानूनी रूप से अनिवार्य होगा।
- इस पहल का उद्देश्य कैंसर का केंद्रीकृत और एकरूप रजिस्ट्रेशन सिस्टम तैयार करना है, जिससे बीमारी की घटनाओं (incidence) और प्रसार (prevalence) का सटीक आकलन किया जा सके।
- इससे तथ्य-आधारित नीतियों के निर्माण में मदद मिलेगी और उपशामक (palliative) तथा पुनर्वास (rehabilitative) देखभाल के लिए संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा।
- हैदराबाद स्थित मेहदी नवाज़ जंग इंस्टीट्यूट ऑफ ऑन्कोलॉजी एंड रीजनल कैंसर सेंटर को केंद्र उत्कृष्टता (Centre of Excellence) के रूप में नामित किया गया है।
- यह संस्थान कैंसर से संबंधित आंकड़ों का सत्यापन करेगा और राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री के साथ समन्वय स्थापित करेगा।
- रिपोर्टिंग प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सरकार सभी चिकित्सा संस्थानों को समर्पित राज्य पोर्टल पर डेटा अपलोड करने हेतु डिजिटल लॉगिन क्रेडेंशियल्स उपलब्ध कराएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
