तेलंगाना पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2026

प्रश्न – 3 जनवरी, 2026 को तेलंगाना विधानसभा द्वारा पारित तेलंगाना पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2026 के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. यह विधेयक तेलंगाना पंचायत राज अधिनियम, 1994 को निरस्त (Repeal) करने का उद्देश्य रखता है।
2. संशोधन के अंतर्गत दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों पर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है।
3. यह संशोधन पंचायती राज संस्थाओं में सार्वभौमिक राजनीतिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
उपरोक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 जनवरी, 2026 को तेलंगाना विधानसभा द्वारा तेलंगाना पंचायत राज (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित किया गया।
  • इस विधेयक का उद्देश्य वर्ष 1994 में लागू मौजूदा कानून को निरस्त करना है।
  • विधेयक में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को स्थानीय निकाय में चुनाव लड़ने से रोकने वाले नियम को समाप्त कर दिया गया है।
  • वर्ष 1994 में लागू कानून के तहत इस राज्य में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों को स्थानीय निकाय में चुनाव लड़ने से रोक लगा दी गई थी।
  • दो बच्चों का नियम वर्ष 1994 में जनसंख्या नियंत्रण उपायों के रूप में लागू किया गया था ताकि जनसंख्या विस्फोट से जुड़ी खाद्य सुरक्षा, बेरोजगारी और गरीबी की चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
  • यह नया विधेयक न केवल घटती प्रजनन दर को रोकेगा बल्कि लोगों को स्थानीय निकाय चुनावों में भाग लेने का अवसर भी देगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/telangana-assembly-passes-bill-abolishing-two-child-norm-for-local-body-elections/#:~:text=The%20Telangana%20Legislative%20Assembly%20has,from%20contesting%20local%20body%20elections.

https://www.thehindu.com/news/national/telangana/telangana-assembly-passes-bill-abolishing-two-child-norm-for-local-body-polls/article70468573.ece