तूफ़ान कल्मैगी-2025

प्रश्न – ‘तूफ़ान कल्मैगी- 2025’ के नामकरण के संबंध में विचार कीजिए:
1. कल्मैगी नाम ESCAP/WMO टाइफून समिति की सूची में उत्तर कोरिया द्वारा दिया गया है।
2.फिलीपीन्स में इसी तंत्र को PAGASA ने ‘टिनो (Tino)’ नाम दिया।
3.कल्मैगी का अर्थ कोरियाई भाषा में समुद्री पक्षी (सीगल) है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) 1 और 2 (b) 2 और 3
(c) 1 और 3 (d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • नवंबर में आया टाइफून कल्मैगी (फिलीपींस में- टाइफून टिनो) एक सक्रिय और घातक उष्णकटिबंधीय तूफ़ान है।
  • पहले इसने मध्य फिलीपींस, विशेषकर सेबू में व्यापक तबाही मचाई और इसने वियतनाम को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया ।
  • कल्मैगी (Kalmaegi) एक कोरियाई शब्द है, जिसका अर्थ सीगल (Seagull) (एक प्रकार की समुद्री चिड़िया) होता है।
  • यह नाम ( एशिया और प्रशांत के लिए आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) टाइफून समिति की सूची में उत्‍तर कोरिया (North Korea) द्वारा दिया गया है।
  • कल्मैगी का उद्गम 30 अक्टूबर को फिलीपींस सागर में हुआ । फिर दक्षिण चीन सागर पर दोबारा तीव्र हुआ ।
  • जॉइंट टाइफून वॉर्निंग सेंटर (JTWC) ने ट्रॉपिकल साइकलोन फॉर्मेशन अलर्ट (TCFA) जारी किया और बाद में इसे उष्णकटिबंधीय कम दबाव के क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया।
  • जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने 6 नवंबर, को कल्मैगी को “बहुत प्रबल ” उष्णकटिबंधीय तूफ़ान के रूप में वर्गीकृत किया
  • यह प्रणाली 2 नवंबर को फिलीपीन एरिया ऑफ़ रिस्पॉन्सिबिलिटी (PAR) में प्रवेश कर गई और PAGASA (Philippine Atmospheric, Geophysical and Astronomical Services Administration) ने इसका स्थानीय नाम “टिनो” रखा।

लेखक- दिलीप कुमार यादव

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.britannica.com/topic/Typhoon-Kalmaegi

https://www.reuters.com/business/environment/typhoon-kalmaegi-death-toll-hits-114-philippines-storm-rebuilds-strength-it-2025-11-06