तुर्की में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हेतु नया कानून

प्रश्न – 22 अप्रैल, 2026 को तुर्की की संसद द्वारा पारित सोशल मीडिया कानून के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –

  1. 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने की अनुमति होगी, लेकिन सीमित उपयोग के साथ।
  2. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को उम्र सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी।
  3. यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स को पेरेंटल कंट्रोल्स लागू करने होंगे।
  4. आपात स्थिति में हानिकारक सामग्री पर एक घंटे के भीतर कार्रवाई करनी होगी।
    उपरोक्त में से कौन सा कथन सही नहीं है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) केवल 3 (d) केवल 4
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 22 अप्रैल, 2026 को तुर्की की संसद ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच से रोकने के लिए कानून पारित किया।
  • नए कानून के तहत 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर अकाउंट नहीं बना सकेंगे।
  • इस प्रावधानों के तहत, यूट्यूब, टिकटॉक, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को 15 साल से कम उम्र के बच्चों को अकाउंट खोलने से रोकना होगा और ‘पेरेंटल कंट्रोल्स’ लागू करने होंगे, जो बच्चों की पहुँच को नियंत्रित कर सकें।
  • डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को उम्र सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी।
  • राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन द्वारा इस कानून पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।
  • यह कानून सरकारी गजट में प्रकाशित होने के छह महीने बाद लागू होगा।
  • यदि किसी “आपात स्थिति” की सूचना मिलती है, तो प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक सामग्री पोस्ट होने के एक घंटे के भीतर कार्रवाई करनी होगी।
  • तुर्की से पहले ऑस्ट्रेलिया ने 100दिसंबर 2025 में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया था।
  • फ्रांस, डेनमार्क, ग्रीस और स्पेन जैसे यूरोपीय देश भी बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर ऐसे कदमों पर विचार कर रहे हैं।
  • ग्रीस ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध की घोषणा की है, जबकि यूरोपीय संघ भी इस दिशा में विशेषज्ञ समूह की सिफारिशें तैयार कर रहा है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.aljazeera.com/news/2026/4/23/turkiye-mps-pass-bill-to-restrict-social-media-use-for-children-under-15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *