तीसरी भारत-जापान अंतरिक्ष वार्ता, 2025

प्रश्न – 1 अप्रैल, 2025 को तीसरी भारत-जापान अंतरिक्ष वार्ता, 2025 कहां आयोजित हुई?
(a) नई दिल्ली (b) टोक्यो
(c) मुंबई (d) जयपुर
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 अप्रैल, 2025 को तीसरी भारत-जापान अंतरिक्ष वार्ता, 2025 टोक्यो में आयोजित हुई
  • इसमें भारतीय प्रतिनिधिमंडल का सह-नेतृत्व मुआनपुई सैयावी, संयुक्त सचिव, निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामले प्रभाग, विदेश मंत्रालय और एम. गणेश पिल्लई, वैज्ञानिक सचिव, इसरो, अंतरिक्ष विभाग ने किया।
  • जबकि जापानी प्रतिनिधिमंडल का सह-नेतृत्व साईता युकियो, सहायक मंत्री/अंतरिक्ष नीति के प्रभारी राजदूत, विदेश नीति ब्यूरो, विदेश मंत्रालय और काज़ेकी जून, महानिदेशक, राष्ट्रीय अंतरिक्ष नीति सचिवालय, कैबिनेट कार्यालय ने किया।
  • इस वार्ता में बाह्य अंतरिक्ष से संबंधित मंत्रालय और एजेंसियां एक साथ आईं और अपनी-अपनी अंतरिक्ष नीतियों और प्राथमिकताओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
  • इसमें राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों, द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग, अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता, अंतरिक्ष सुरक्षा, क्वाड अंतरिक्ष सहयोग, उद्योग स्तर पर सहयोग और वाणिज्यिक अंतरिक्ष सहयोग पर चर्चा हुई।

लेखक- विवेक त्रिपाठी 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/press-releases-hi.htm?dtl/39311/Third+IndiaJapan+Space+Dialogue++April+01+2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *