तीसरा समुद्री सूचना साझाकरण कार्यशाला(एमआईएसडब्ल्यू-2025)

प्रश्न – 3 – 5 नवंबर, 2025 के मध्य तीसरा समुद्री सूचना साझाकरण कार्यशाला (एमआईएसडब्ल्यू-2025) कहाँ आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) गुरुग्राम
(c) जयपुर (d) चेन्नई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 3 से 5 नवंबर, 2025 के मध्य तीसरा समुद्री सूचना साझाकरण कार्यशाला (एमआईएसडब्ल्यू-2025) गुरुग्राम ,हरियाणा में आयोजित हुई
  • इस कार्यशाला का मुख्य विषय – “हिंद महासागर क्षेत्र में वास्तविक समय समन्वय और सूचना साझाकरण को बढ़ाना” था
  • इसकी मेजबानी भारत का सूचना संलयन केंद्र – हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) द्वारा की गई
  • यह कार्यक्रम एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच के रूप में उभरेगा, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सहयोगात्मक तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए समर्पित है।
  • यह मंच दुनिया भर के कार्य-स्तर के पेशेवरों को एक साथ लाकर सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के आदान-प्रदान, अंतर-संचालन को सुदृढ़ करने और विश्वास-आधारित सूचना साझाकरण को बढ़ावा देने में सहायक रहा है।
  • एमआईएसडब्ल्यू का पहला संस्करण वर्ष 2019 में आयोजित किया गया था
  • एमआईएसडब्ल्यू केवल संवाद का मंच नहीं है, यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री खतरों जैसे समुद्री डकैती और सशस्त्र लूटपाट, मादक पदार्थों की तस्करी, अनियमित मानव प्रवासन, और वैश्विक समुद्री व्यापार को प्रभावित करने वाली अन्य चुनौतियों के प्रति सामूहिक व समन्वित प्रतिक्रियाओं को उत्प्रेरित करता है।
  • 22 दिसंबर 2018 को सूचना संलयन केंद्र हिंद महासागर क्षेत्र (आईएफसी-आईओआर) की स्थापना की गई, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और संरक्षा को सुदृढ़ करना है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2185304