तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन-2026

प्रश्न – 19 मई, 2026 को तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन-2026 कहां आयोजित हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) ओस्लो
(c) स्टॉकहोम (d) मुंबई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19 मई, 2026 को तीसरा भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन-2026 नॉर्वे की राजधानी ओस्‍लो में आयोजित हुआ
  • इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्तोरे द्वारा की गई
  • इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, डेनमार्क की कार्यवाहक प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन; फिनलैंड के प्रधानमंत्री महामहिम पेटेरी ओर्पो; आइसलैंड की प्रधानमंत्री क्रिस्त्रून फ्रोस्तादोत्तिर; और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने भाग लिया
  • इस शिखर सम्मेलन ने वर्ष 2022 में कोपेनहेगन में आयोजित पिछले शिखर सम्मेलन के बाद से भारत-नॉर्डिक संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा का अवसर प्रदान किया।
  • इसमें शामिल नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय कानून, लोकतंत्र, स्वतंत्रता, लैंगिक समानता और विधि के शासन पर आधारित एक सुदृढ़ वैश्विक व्यवस्था को बढ़ावा देने में अपनी साझा रुचि को रेखांकित किया।
  • उन्होंने यूरोप और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्षों सहित अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा पर चर्चा की, तथा बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक शासन संस्थाओं में सुधार के महत्व पर बल दिया।
  • इस बैठक का लक्ष्‍य भारत और नॉर्डिक देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना है।
  • भारत और नॉर्डिक क्षेत्र के बीच फिलहाल व्‍यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता लागू है।
  • उल्लेखनीय है की नॉर्डिक ब्‍लॉक के साथ भारत का द्विपक्षीय व्‍यापार 19 अरब डॉलर के करीब पहुंच गया है।
  • इस शिखर सम्मेलन से भारत और नॉर्डिक देशों के बीच बहुआयामी सहयोग को और विस्तार मिलने तथा पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का अवसर प्रदान किया
  • नॉर्डिक देश के बारे में –
  • यह उत्तरी यूरोप और उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित एक भौगोलिक और सांस्कृतिक क्षेत्र है।
  • इस समूह में मुख्य रूप से 5 संप्रभु देश (डेनमार्क, फ़िनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन) और 3 स्वायत्त क्षेत्र (फ़रो द्वीप समूह, ग्रीनलैंड और ऑलैंड) शामिल हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.mea.gov.in/bilateral-documents.htm?dtl/41190/Joint+Statement+3rd+IndiaNordic+Summit+May+19+2026