तीसरा द्वीप दीक्षा वार्ता-2025

प्रश्न – 19-20 सितंबर, 2025 के मध्य तीसरा द्वीप दीक्षा वार्ता-2025 कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) श्री विजयपुरम (b) गोवा
(c) कोचीन (d) मुंबई
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 19-20 सितंबर, 2025 के मध्य तीसरा द्वीप दीक्षा वार्ता-2025 अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के श्री विजयपुरम में आयोजित किया गया
  • इसका मुख्य विषय है -‘रणनीतिक केंद्र के रूप में एएनसी का विकास और उससे आगे’
  • इसे भारत की एकमात्र परिचालन संयुक्त सेवा कमान अंडमान और निकोबार कमान (एएनसी) द्वारा आयोजित किया गया था
  • इस मंच का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में भारत की समुद्री और सुरक्षा व्यवस्था को आकार देने में एएनसी की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार-विमर्श करना है।
  • इस संवाद में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, एएनसी के कमांडर-इन-चीफ (सीआईएनसीएएन) लेफ्टिनेंट जनरल दिनेश सिंह राणा और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लेफ्टिनेंट गवर्नर एडमिरल डी.के. जोशी ने उच्चस्तरीय संबोधन दिए।
  • इस वर्ष के संस्करण में बहु-क्षेत्रीय युद्ध, ग्रे-जोन रणनीतियों और समुद्री सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
  • इस वार्ता का आयोजन वर्ष 2023 से किया जा रहा है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2169195