प्रश्न – 6-7 दिसंबर, 2025 के मध्य कर्नाटक संगीत महोत्सव कृष्णवेणी संगीता नीरजनम-2025 के तीसरे संस्करण का आयोजन कहां किया गया ?
(a) विजयवाड़ा (b) विशाखापत्तनम
(c) बंगलुरु (d) मदुरई
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 6-7 दिसंबर 2025 के मध्य कर्नाटक संगीत महोत्सव कृष्णवेणी संगीता नीरजनम-2025 के तीसरे संस्करण का आयोजन विजयवाड़ा,आंध्रप्रदेश में किया गया
- इस वर्ष की थीम है- “तेलुगु संगीत परंपराओं की समृद्धि का उत्सव”
- इसे भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से तथा आंध्र प्रदेश सरकार के आंध्र प्रदेश पर्यटन और संस्कृति विभाग की सहायता से आयोजित किया गया था
- इसमें संगीत समारोहों के साथ-साथ, आंध्र प्रदेश के जीआई-टैगयुक्त और पारंपरिक शिल्प तथा वस्त्रों की एक क्यूरेटेड प्रदर्शनी में कोंडापल्ली खिलौने, एटिकोपका लाह के बर्तन, उदयगिरि लकड़ी के कटलरी, चमड़े की कठपुतली, नरसापुर लेस और मंगलगिरि, वेंकटगिरि, चिराला, उप्पाडा और मोरागुडी जैसे प्रसिद्ध हथकरघा समूहों का प्रदर्शन किया गया ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2199288®=3&lang=2
