प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 25 से 29 सितंबर,2025 तक तीसरा उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 लखनऊ में आयोजित किया गया
- इसमें जापान भागीदार देश है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा/से कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 से 29 सितंबर,2025 तक तीसरा उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया
- इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
- इस शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोज़गार को बढ़ावा देना है।
- इसमें रूस भागीदार देश रहा ।
- इस सहयोग का उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को मज़बूत करना और द्विपक्षीय व्यावसायिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है।
- यह इस क्षेत्र के सबसे बड़े व्यापार शो में से एक है, जो हज़ारों प्रदर्शकों और आगंतुकों को आकर्षित करता है।
- इस शो का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोज़गार को बढ़ावा देना है।
- इसमें 2,400 से ज़्यादा प्रदर्शक भाग लिया ।
- इसमें लगभग 1,25,000 बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) आगंतुक और 4,50,000 बिज़नेस-टू-कंज्यूमर (B2C) आगंतुक आये ।
- यह आयोजन पिछले आयोजनों से बड़ा है।
- यह उद्योगपतियों, उद्यमियों, नीति निर्माताओं और वैश्विक खरीदारों को एक साथ लाता है।
- यह शो मेक इन इंडिया, वोकल फ़ॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसी सरकारी पहलों के अनुरूप है।
- इसका उद्देश्य नए निवेश आकर्षित करना और रोज़गार के अवसर पैदा करना है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.eoisaotome.gov.in/page/up-international-trade-show-2025
