तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटा

प्रश्न – जनवरी, 2025 में किस देश ने तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटाया?
(a) रूस (b) जापान
(c) अमेरिका (d) ब्रिटेन
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • जनवरी, 2025 में अमेरिका ने तीन भारतीय प्रतिष्ठानों पर लागू प्रतिबंध हटाया
  • ये 3 प्रतिष्ठान हैं –
  1. भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
  2. इंडियन रेयर अर्थ्स
  3. इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र
  • अमेरिकी उद्योग और सुरक्षा ब्‍यूरो ने बताया कि शीत युद्ध के दौर में लगाया गया यह प्रतिबंध अमरीकी विदेश नीति लक्ष्‍यों के अनुरूप हटाया गया है।
  • इस निर्णय से दोनों देशों के बीच साझा ऊर्जा सुरक्षा जरूरतों में सहयोग बढ़ेगा तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में संयुक्‍त प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
  • इसके साथ ही अमरीका ने अपनी राष्‍ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के कारण 11 चीनी कंपनियों को प्रतिबंध सूची में शामिल किया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.deccanchronicle.com/nation/us-removes-restrictions-on-3-indian-nuclear-entities-1854319

https://www.deccanchronicle.com/nation/us-removes-restrictions-on-3-indian-nuclear-entities-1854319

https://timesofindia.indiatimes.com/world/us/a-clear-message-us-removes-3-indian-entities-from-restrictive-list-adds-11-from-china-over-national-security-concerns/articleshow/117273169.cms