तंबाकू और वेप्स विधेयक

प्रश्न – अप्रैल, 2026 में ब्रिटेन की संसद द्वारा पारित तंबाकू और वेप्स विधेयक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. इस विधेयक का उद्देश्य 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद जन्मे लोगों को तंबाकू की बिक्री पर प्रतिबंध लगाकर “धूम्रपान-मुक्त पीढ़ी” बनाना है।
  2. इस विधेयक में ई-सिगरेट के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है, बिना किसी अपवाद के।
  3. विधेयक के तहत तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के स्वाद, पैकेजिंग और विपणन पर सख्त नियंत्रण का प्रावधान है।
  4. यह विधेयक पब गार्डन, समुद्र तट और निजी स्थानों जैसे बाहरी आतिथ्य स्थलों पर भी वेपिंग को प्रतिबंधित करता है।
    उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही नहीं है?
    (a) केवल 2 और 4
    (b) केवल 2
    (c) केवल 4
    (d) 1, 2 और 4
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 21 अप्रैल, 2026 को ब्रिटेन की संसद द्वारा तंबाकू और वेप्स विधेयक पारित किया गया।
  • इस विधेयक का उद्देश्य युवाओं के लिए सिगरेट की खरीद पर आजीवन प्रतिबंध लगाकर “धूम्रपान-मुक्त पीढ़ी” का मार्ग प्रशस्त करना है।
  • इस विधेयक 1 जनवरी, 2009 या उसके बाद जन्मे लोगों को तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है।
  • इस विधेयक में खुदरा बिक्री के लिए लाइसेंस देने और खुदरा विक्रेताओं के पंजीकरण से संबंधित प्रावधान भी शामिल हैं।
  • विधेयक को शाही मंजूरी मिल जाने के बाद, मंत्रियों को तंबाकू, वेपिंग और निकोटीन उत्पादों को विनियमित करने के लिए विस्तारित शक्तियां प्राप्त होंगी।
  • इसमें उत्पादों के स्वाद, पैकेजिंग और विपणन के तरीकों पर सख्त नियंत्रण शामिल है।
  • इस विधेयक में ई-सिगरेट के इस्तेमाल पर भी सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं
  • बच्चों को ले जाने वाली कारों में वेपिंग पर प्रतिबंध रहेगा।
  • खेल के मैदानों, स्कूलों के आसपास और अस्पतालों के बाहर प्रतिबंध लागू रहेंगे।
  • हालांकि, धूम्रपान छोड़ने की कोशिश कर रहे लोगों की सहायता के लिए अस्पताल के कुछ बाहरी क्षेत्रों में वेपिंग की अनुमति अभी भी रहेगी।
  • गौरतलब है कि ये नियम पब गार्डन, समुद्र तट या निजी स्थानों जैसे बाहरी आतिथ्य स्थलों पर लागू नहीं होंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theguardian.com/society/2026/apr/21/bill-banning-people-born-after-2008-from-buying-tobacco-clears-uk-parliament

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *