प्रश्न- 28 मार्च‚ 2022 को डॉ. प्रमोद सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) वह दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया।
(ii) राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें शपथ दिलाई।
(iii) हाल ही में चुनाव में भाजपा को 40 सदस्यीय विधानसभा में सर्वाधिक 20 सीटें प्राप्त हुई?
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 28 मार्च‚ 2022 को डॉ. प्रमोद सावंत ने लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
- राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- उनके साथ 8 अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली।
- शपथ समारोह राज्य के तालेगाओ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किया गया था।
- वह उत्तरी गोवा के सांखालिम से विधायक हैं।
- वह वर्ष 2017 में राज्य के विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।
- वह तत्कालीन मुख्यमंत्री स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद मार्च‚ 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।
- गौरतलब है कि हाल में संपन्न राज्य के चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 20 सीटों पर जीत हासिल की‚ जो 40 सदस्यीय सदन में बहुमत से एक कम है।
- तीन निर्दलीय विधायकों और महाराष्ट्रवादी गोतांतक पार्टी के दो विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।
- इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय काग्रेंस पार्टी को 11 सीटें तथा आम आदमी पार्टी को 2 सीटें प्राप्त हुई हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक-
https://results.eci.gov.in/ResultAcGenMar2022/partywiseresult-S05.htm?st=S05]