डॉ. गिरिजा व्यास

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 1 मई ,2025 को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हो गया
  2. वे वर्ष 2005 से 2011 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष थी
    उपर्युक्त कथनों में से कौन सा कथन सही है
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 1 मई ,2025 को कांग्रेस की सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास का निधन हो गया
  • वे एक प्रसिद्ध शिक्षाविद्, कवयित्री और सामाजिक कार्यकत्री थीं।
  • वह वर्ष 1985 में उदयपुर से राजस्थान विधानसभा की सदस्य चुनी गईं।
  • उन्होंने राज्य सरकार में पर्यटन, बाल विकास, लोक निर्माण, शिक्षा, वित्त, विज्ञान और तकनीकी शिक्षा जैसे 11 विभागों का कार्यभार संभाला।
  • वर्ष 1991 में वे उदयपुर से लोकसभा सदस्य बनीं और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में केंद्रीय उप मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • वे वर्ष 2005 से 2011 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष भी रह चुकी थी
  • वर्ष 2013 में, वह तत्कालीन आवास और शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री के पद पर थी

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/veteran-congress-leader-girija-vyas-passes-away/article69522799.ece

https://indianexpress.com/article/india/ex-union-minister-girija-vyas-dies-9977901

https://timesofindia.indiatimes.com/india/former-union-minister-and-congress-leader-girija-vyas-succumbs-to-fire-accident-injuries/articleshow/120799935.cms