डीपीआईआईटी – हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के मध्य समझौता

प्रश्न – 12 अगस्त, 2025 को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के बीच हुए इस समझौते के अंतर्गत किन क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप्स को प्राथमिकता दी जाएगी?
(a) भविष्य की मोबिलिटी, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और डीप टेक्नोलॉजी
(b) ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया
(c) वस्त्र उद्योग और कृषि प्रसंस्करण
(d) रियल एस्टेट और टूरिज्म
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 अगस्त, 2025 को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के साथ एक समझौता – ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
  • इस समझौता – ज्ञापन के तहत प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स और उद्यमियों को उसके नवाचार त्वरक कार्यक्रम ‘हीरो फॉर स्टार्टअप्स’ के माध्यम से समर्थन और विस्तार का अवसर मिलेगा।
  • स्टार्टअप इंडिया पहल के अंतर्गत डीपीआईआईटी और हीरो मोटोकॉर्प मिलकर उन स्टार्टअप्स का समर्थन करेंगे जो भविष्य की मोबिलिटी, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और डीप टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में कार्यरत हैं।
  • इस साझेदारी के तहत चयनित स्टार्टअप्स को हीरो मोटोकॉर्प की जर्मनी और भारत स्थित विश्वस्तरीय अनुसंधान एवं विकास (R&D) सुविधाओं, विस्तृत डीलर, आपूर्तिकर्ता और साझेदार नेटवर्क तथा मेंटॉरशिप का विशेष अवसर मिलेगा।
  • चयनित स्टार्टअप्स को पेड प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoCs) पर काम करने का अवसर भी मिलेगा, जिससे वे सफल पायलट प्रोजेक्ट्स कर सकेंगे और अपने नवाचारों को बाज़ार में तेजी से पहचान दिला सकेंगे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2155373

https://www.newindian.in/dpiit-signs-mou-with-hero-motocorp-supporting-early-stage-startups/