प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) विमान दुर्घटना जांच प्रयोगशाला की स्थापना हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) के सहयोग से की गई है।
(b) यह प्रयोगशाला केवल भारत में ही विमान दुर्घटनाओं की जांच करने के लिए सीमित है।
(c) यह प्रयोगशाला ICAO मानकों के अनुरूप स्थापित की गई है।
(d) इस प्रयोगशाला में क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स से डेटा पुनर्प्राप्त किया जा सकता है।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नई दिल्ली स्थित उड़ान भवन में विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) में अत्याधुनिक डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (DFDR & CVR) प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
- इस प्रयोगशाला को आमतौर पर “ब्लैक बॉक्स लैब” कहा जाता है।
- यह प्रयोगशाला 9 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की गई है।
- विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा यह प्रयोगशाला हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के सहयोग से स्थापित की गई है।
- यह प्रयोगशाला क्षतिग्रस्त ब्लैक बॉक्स की मरम्मत, डेटा पुनर्प्राप्ति और विस्तृत विश्लेषण में सक्षम है।
- कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर, रडार और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के डेटा को आपस में जोड़कर विश्लेषण करने की क्षमता इस प्रयोगशाला को और अधिक सटीक जांच के लिए सक्षम बनाती है।
- यह सुविधा आईसीएओ मानकों के अनुरूप स्थापित की गई है।
- यह प्रयोगशाला भारत के पड़ोसी देशों को भी विमान दुर्घटना जांच में सहायता प्रदान करेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
