प्रश्न – प्रश्न – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. दिसंबर, 2024 में अफ्रीकी देश युगांडा के बुंडिबुग्यो जिले (Bundibugyo district) में एक रहस्यमयी बीमारी (वायरस) फैल गया है, जिसे स्थानीय रूप से “डिंगा डिंगा” (Dinga Dinga) नाम दिया गया है|
2.इस बीमारी के सामान्य लक्षणों में बुखार आना, सिर दर्द, खांसी, इत्यादि शामिल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) (1) और (2) दोनों (b) केवल (1)
(c) केवल (2) (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- दिसंबर, 2024 अफ्रीकी देश युगांडा के बुंडिबुग्यो जिले (Bundibugyo district) में एक रहस्यमयी बीमारी (वायरस) फैल गया हैं, जिसे स्थानीय रूप से “डिंगा डिंगा” (Dinga Dinga) नाम दिया गया है|
- इससे संक्रमित व्यक्तियों के शरीर में अनियंत्रित कंपन महसूस हो रहे है, जिस कारण इस वायरस को स्थानीय रूप से “डिंगा डिंगा” के नाम से जाना जाता है
- इस बीमारी में देखे गए सामान्य लक्षणों में बुखार, सिर दर्द , खांसी, नाक बहना, शरीर में दर्द, इत्यादि शामिल हैं। संक्रमण अधिक होने पर मरीज को लकवा भी मार सकता है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, लगभग पंजी स्वास्थ्य जोन में इससे 400 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 394 मामलों की पुष्टि हुई है। वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाएं और लड़कियों पर पड़ा है।
- युगांडा में फैली इस बीमारी (वायरस) का नाम अभी वैज्ञानिक तौर पर नहीं रखा गया है।
- विशेषज्ञों ने इस प्रकोप की तुलना 1518 में स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में हुए “डांसिंग प्लेग” से की है, जिसमें लोग बिना नियंत्रण के कई दिनों तक नृत्य करते रहे थे और थकान के कारण मौत का शिकार हो गए थे।
लेखक- नवनीत सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
