डाक विभाग – फ्लिपकार्ट के मध्य समझौता

प्रश्न – 22 मई, 2026 को डाक विभाग और फ्लिपकार्ट इंडिया के बीच हुआ समझौता किससे संबंधित है?
(a) अंतिम चरण (Last Mile) पार्सल डिलीवरी
(b) ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स को मजबूत बनाना
(c) रेलवे माल परिवहन सेवा शुरू करना
(d) देशभर में डिलीवरी क्षमता बढ़ाना
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 22 मई, 2026 को भारत के ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स तंत्र को मजबूत बनाने तथा देशभर में अंतिम चरण (Last Mile) की डिलीवरी क्षमता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग (Department of Posts – DoP) और फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के बीच लास्ट माइल पार्सल डिलीवरी सेवाओं के लिए एक समझौते (Agreement) पर हस्ताक्षर किए गए।
  • इस समझौते पर डाक विभाग के पार्सल निदेशालय के महाप्रबंधक नीरज कुमार झा तथा फ्लिपकार्ट इंडिया के निदेशक (कॉमर्शियल) हरविंदर कपूर ने हस्ताक्षर किए।
  • इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत पोस्ट के विशाल और भरोसेमंद नेटवर्क को फ्लिपकार्ट की ई-कॉमर्स सेवाओं के साथ जोड़कर देशभर में बेहतर पार्सल डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
  • इसके तहत डाक विभाग फ्लिपकार्ट के पार्सलों की अंतिम छोर तक डिलीवरी करेगा।
  • डाक विभाग का नेटवर्क देश के शहरी, अर्ध-शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूरस्थ इलाकों तक फैला हुआ है।
  • फ्लिपकार्ट इस व्यापक नेटवर्क का उपयोग कर उन क्षेत्रों तक भी अपनी सेवाएं पहुंचा सकेगा जहां निजी लॉजिस्टिक्स कंपनियों की पहुंच सीमित है।
  • इस समझौते के अंतर्गत प्रीपेड और कैश ऑन डिलीवरी (COD) पार्सलों की डिलीवरी, OTP आधारित सत्यापन तथा रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • इससे ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय सेवा प्राप्त होगी।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2264218&reg=3&lang=1