प्रश्न – 30 मार्च 2025 को संपन्न टेबल टेनिस प्रतियोगिता डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.पुरुष एकल का खिताब ओह जुन-सुंग (दक्षिण कोरिया) ने जीता है।
2.महिला एकल का खिताब होनोका हाशिमोतो (जापान) ने जीता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 मार्च – 30 मार्च 2025 तक टेबल टेनिस प्रतियोगिता डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2025 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम चेन्नई, भारत में किया गया।
- प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे –
- पुरुष एकल का परिणाम –
- विजेता– ओह जुन-सुंग (दक्षिण कोरिया)
- उपविजेता-थिबॉल्ट पोरेट (फ्रांस)
- महिला एकल का परिणाम –
- विजेता- मिवा हरिमोतो (जापान )
- उपविजेता- होनोका हाशिमोतो (जापान)
- पुरुष युगल
- विजेता– लिम जोंग-हून और एन जे-ह्यून (दोनों दक्षिण कोरिया)
- उपविजेता– टोमोकाजू हरिमोतो और सोरा मात्सुशिमा (दोनों जापान)
- महिला युगल
- विजेता– मिवा हरिमोतो एवं मियु किहारा (दोनों जापान)
- उपविजेता– शिन यू-बिन और रयु हना (दोनों दक्षिण कोरिया)
- मिश्रित युगल
- विजेता– लिम जोंगहून और शिन यू-बिन (दोनों दक्षिण कोरिया)
- उपविजेता- महारू योशिमुरा और सत्सुकी ओडो (दोनों जापान)
- डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर चेन्नई 2025 में भारत के मानव ठक्कर डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
