प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन डग ब्रेसवेल के क्रिकेट कैरियर के संबंध में सही नहीं है?
(a) ब्रैसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले और क्रमशः 74, 26 और 20 विकेट अपने नाम किए।
(b) इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 568 रन, वनडे में 221 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 126 रन बनाए।
(c) ब्रैसवेल ने सिर्फ एक आईपीएल मैच खेला है।
(d)डग ब्रैसवेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वर्ष 2023 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला, जो एक टेस्ट मैच था।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 दिसंबर, 2025 को न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रैसवेल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
- ब्रैसवेल ने न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेले और क्रमशः 74, 26 और 20 विकेट अपने नाम किए।
- इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 568 रन, वनडे में 221 रन और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 126 रन बनाए।
- अपने 12 वर्ष के अंतरराष्ट्रीय कैरियर के दौरान, ब्रैसवेल ने वर्ष 2011 में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की आखिरी टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
- डग ब्रैसवेल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वर्ष 2023 में श्रीलंका के खिलाफ वेलिंगटन में खेला, जो एक टेस्ट मैच था।
- ब्रैसवेल ने सिर्फ एक आईपीएल मैच खेला है।
- वर्ष 2012 के सीजन में, उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लिए डेब्यू किया था।
- उन्होंने आरसीबी के खिलाफ डेब्यू मैच में विराट कोहली समेत 3 बल्लेबाजों के विकेट लिए थे।
- ब्रैसवेल के पिता ब्रेंडन और चाचा जॉन दोनों ने न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला है, जबकि उनके चचेरे भाई माइकल अभी भी ब्लैक कैप्स की टीम में हैं।
- 137 मैचों के प्रथम श्रेणी करियर में, ब्रैसवेल ने 31.08 की औसत से 437 विकेट लिए और तीन शतकों सहित 25.45 की औसत से 4505 रन बनाए।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
