ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड्स‚ 2022

प्रश्न-19 जनवरी‚ 2022 को ट्रिप एडवाइजर द्वारा वर्ष 2022 के लिए ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड्स की सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची जारी की गई। इसमें किस शहर को वर्ष 2022 के लिए विश्व में सबसे लोकप्रिय गंतव्य शहर के अवॉर्ड से नवाजा गया है?
(a) लंदन
(b) कानकुन
(c) दुबई
(d) बाली
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 19 जनवरी‚ 2022 को ट्रैवल प्लेटफार्म ट्रिप एडवाइजर द्वारा वर्ष 2022 के ट्रैवलर्स च्वाइस अवॉर्ड्स: सर्वश्रेष्ठ स्थलों में से सर्वश्रेष्ठ (Travelers Choice Awards for 2022: The Best of the Best Destinations) शहरों की सूची जारी की गई।
  • इस सूची को यात्रियों द्वारा 1 नवंबर‚ 2020 से 31 अक्टूबर‚ 2021 के मध्य 12 महीने के दौरान विश्व भर में रहने‚ रेस्तरां में खाने को लेकर दिए गए रेटिंग की समीक्षा करने बाद तैयार किया गया है।
  • इसमें दुबई (यूएई) को वर्ष 2022 के लिए विश्व में सबसे लोकप्रिय गंतव्य शहरों में पहला स्थान मिला।
  • इस सूची में लंदन (यूके) को दूसरा स्थान मिला।
  • कानकुन (मेक्सिको)‚ बाली (इंडोनेशिया) तथा क्रीट (ग्रीस) क्रमश: तीसरे‚ चौथे तथा पांचवें स्थान पर रहे।
  • इसमें नई दिल्ली (भारत) को 15वां स्थान प्राप्त हुआ।
  • इस अवार्ड्स की सूची में विश्व भर के उन शहरों को शामिल किया जाता है‚ जहां साल-दर-साल सबसे अधिक यात्रियों की वृद्धि देखी जाती है।
  • ट्रिप एडवाइजर‚ विश्व का सबसे बड़ा ट्रैवल गाइडेंस प्लेटफार्म है‚ जो प्लानिंग और बुकिंग से लेकर ट्रिप लेने तक हर महीने लगभग करोड़ों लोगों की मदद करता है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी।
  • वर्तमान में स्टीफन कॉफर (Stephen Kaufer) इसके अध्यक्ष तथा सीईओ हैं।
  • मुख्यालय-नीधम‚ मैसाचुसेट्स (यूएसए)।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.tripadvisor.com/TravelersChoice-Destinations-cCity