टेरियर साइबर क्वेस्ट-2026

प्रश्न – टेरियर साइबर क्वेस्ट-2026 निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. यह एक राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन है
  2. 21 अगस्त,2026 को प्रादेशिक सेना ने ‘साइबरपीस’ के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 21 अगस्त,2026 को प्रादेशिक सेना ने ‘साइबरपीस’ के साथ मिलकर टेरियर साइबर क्वेस्ट-2026 के तीसरे संस्करण की शुरुआत की।
  • यह एक राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन है.
  • इसका उद्देश्य रक्षा, साइबर सुरक्षा और सूचना संबंधी चुनौतियों के लिए अभिनव समाधान विकसित करना है।
  • इस प्रतियोगिता में, भारतीय सेना शिक्षा क्षेत्र, उद्योग, अनुसंधान संस्थानों, सरकारी संगठनों और सशस्त्र बलों से तकनीकी प्रतिभाओं को एक साथ लाने का प्रयास कर रही है।
  • इस पहल का मुख्य ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर सुरक्षा, खतरा प्रबंधन और डिजिटल जागरूकता जैसे क्षेत्रों पर होगा और यह राष्ट्रीय सुरक्षा के स्वदेशी समाधान विकसित करने को प्रोत्साहित करेगी।
  • प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 31 अगस्त, 2026 तक खुले रहेंगे।
  • ऑनलाइन चयन प्रक्रिया 1 – 10 सितंबर 2026 के मध्य आयोजित की जाएगी।
  • इसके बाद, 6 – 8 अक्टूबर, 2026 के मध्य नई दिल्ली में ग्रैंड फिनाले होगा।
  • पुरस्कार वितरण समारोह 9 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2301842&lang=2&reg=48

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *