प्रश्न – 27 अगस्त, 2026 को गंगा बैराज के पास दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) यह भारतीय वायुसेना का एकल-इंजन विमान था।
(b) यह गर्ग एविएशन लिमिटेड का टेक्नाम पी2006टी ट्विन-इंजन विमान था।
(c) विमान अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान पर था।
(d) दुर्घटना के समय विमान में चार व्यक्ति सवार थे।
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अगस्त, 2026 को गर्ग एविएशन लिमिटेड द्वारा संचालित टेक्नाम पी2006टी ट्विन-इंजन विमान कानपुर नागरिक हवाई अड्डे से लगभग 5 समुद्री मील दूर गंगा बैराज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
- वीटी-एनबीवी पंजीकरण संख्या वाला यह विमान स्थानीय उड़ान क्षेत्र में प्रशिक्षण उड़ान पर था।
- विमान में एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक सवार थे तथा दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गई।
- नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के तीन अधिकारियों का दल नियामक निरीक्षण एवं समन्वय के लिए घटनास्थल भेजा गया।
- विमान दुर्घटना जाँच ब्यूरो (AAIB) लागू नियमों के अनुसार दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जाँच करेगा।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2303703®=48&lang=2