टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर

प्रश्न – 27 जनवरी, 2025 को भारत के किस पूर्व स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एमएस धोनी को पछाड़कर भारत के सबसे अधिक T20 रन बनाने वाले विकेटकीपर बनने का रिकॉर्ड बनाया?
(a) ऋद्धिमान साहा (b) दिनेश कार्तिक
(c) पार्थिव पटेल (d) संजू सैमसन
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 जनवरी, 2025 को भारत के पूर्व स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक, एमएस धोनी को पछाड़कर भारत के सबसे अधिक T20 रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए।
  • उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका की एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स और डर्बन सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हासिल की।
  • कार्तिक ने अब तक 361 टी20 पारियों में 7451 रन बनाए हैं।
  • जबकि एमएस धोनी ने 342 पारियों में 7432 रन बनाए हैं।
  • टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपरों की अद्यतन सूची –
  1. दिनेश कार्तिक – 7,451 रन (361 पारी )
  2. एम.एस. धोनी – 7,432 रन (342 पारी)
  3. संजू सैमसन – 7,327 रन (280 पारी)

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.crictracker.com/cricket-stats-mania/dinesh-karthik-surpasses-ms-dhoni-for-most-runs-among-indian-wicketkeepers-in-t20-cricket