प्रश्न – 21 दिसंबर, 2025 को स्मृति मंधाना ने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। इस संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- स्मृति मंधाना टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
- वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली विश्व की पहली महिला क्रिकेटर हैं।
- स्मृति मंधाना एशिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 4000 रन पूरे किए।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 दिसंबर, 2025 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।
- स्मृति यह उपलब्धि हासिल करने वाली वाली दुनिया की दूसरी महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं।
- इसके अलावा स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय टी-20 में 4000 रन के आंकड़े को पार करने वाली एशिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
- एशियाई बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर हरमनप्रीत कौर हैं, उनके नाम 3679 रन दर्ज हैं।
- उन्होंने यह उपलब्धि विशाखापट्टनम में श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में हासिल की।
- बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के पहले मैच में 25 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।
- स्मृति मंधाना ने अब तक 154 टी-20 मुकाबलों की 148 पारियों में 29.90 की औसत के साथ 4,007 रन बनाए हैं।
- महिला-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है।
- सूजी बेट्स ने 177 मुकाबलों में 29.11 की औसत के साथ 4,716 रन बनाए हैं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…