प्रश्न – भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा टाटा स्टील–टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (टीएमआईएलएल) संयोजन की मंजूरी के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) टाटा स्टील,आईक्यू मार्ट्रेड से टीएमआईएलएल की अतिरिक्त 23% इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी।
(b) अधिग्रहण के बाद टीएमआईएलएल में टाटा स्टील की हिस्सेदारी बढ़कर 74% हो जाएगी।
(c) प्रस्तावित संयोजन के बाद एनवाईके (यूरोप) बी.वी. की हिस्सेदारी घटकर 23% रह जाएगी।
(d) अधिग्रहण पूरा होने के बाद आईक्यू मार्ट्रेड संयुक्त उद्यम से पूरी तरह बाहर हो जाएगी।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 18 अगस्त, 2026 को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा टीएम इंटरनेशनल लॉजिस्टिक्स लिमिटेड (टीएमआईएलएल) की 23% अतिरिक्त इक्विटी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी।
- यह हिस्सेदारी वर्तमान संयुक्त उद्यम भागीदार आईक्यू मार्ट्रेड होल्डिंग एंड मैनेजमेंट जीएमबीएच (आईक्यू मार्ट्रेड) से खरीदी जाएगी।
- अधिग्रहण के बाद आईक्यू मार्ट्रेड संयुक्त उद्यम से पूरी तरह बाहर हो जाएगी।
- वर्तमान में टीएमआईएलएल में टाटा स्टील, आईक्यू मार्ट्रेड और एनवाईके (यूरोप) बी.वी. की हिस्सेदारी क्रमशः 51%, 23% और 26% है।
- अधिग्रहण पूरा होने पर टाटा स्टील की हिस्सेदारी बढ़कर 74% हो जाएगी, जबकि एनवाईके यूरोप की हिस्सेदारी 26% बनी रहेगी।
- टाटा स्टील एक सूचीबद्ध एवं एकीकृत इस्पात उत्पादक कंपनी है, जो खनन, इस्पात निर्माण और प्रसंस्करण में सक्रिय है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2301069®=3&lang=1