प्रश्न – दिसंबर, 2025 में आयोजित टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, 2025 के पुरुष वर्ग के विजेता कौन बना?
(a) तेबेलो रामकोनगोआना (b) अल्फोंस फेलिक्स सिंबू
(c) जोशुआ चेप्टेगेई (d) गुलवीर सिंह
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21 दिसंबर, 2025 को प्रतिष्ठित विश्व एथलेटिक्स गोल्ड लेबल रेस टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, 2025 का आयोजन कोलकाता में हुआ।
- टाटा स्टील वर्ल्ड 25K कोलकाता, 2025 के अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर अमेरिकी धावक केनी बेडनारेक (Kenny Bednarek) थे।
- पुरुष वर्ग का परिणाम –
- विजेता – जोशुआ चेप्टेगेई (युगांडा), समय – 01:11:49 (घं:मि: से)
- दूसरा स्थान – अल्फॉन्से फेलिक्स सिंबू (तंजानिया), समय – 01:11:56 सेकंड
- तीसरा स्थान –तेबेलो रामकोनगोआना (लेसोथो), समय – 01:11:59 सेकंड
- महिला वर्ग का परिणाम –
- विजेता – डेगिटू अज़ीमेरॉ (इथियोपिया),समय – 01:19:36 सेकंड
- दूसरा स्थान – सुतुमे असेफा केबेडे (इथियोपिया),समय – 01:20:28 सेकंड
- तीसरा स्थान – मेसेलेच अलेमायेहु (इथियोपिया), समय – 01:20:48 सेकंड
- भारतीय पुरुष धावकों में गुलवीर सिंह लगातार दूसरे वर्ष पहले स्थान पर रहे।
- भारतीय पुरुष धावकों में हरमनजोत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया।
- भारतीय महिला धावकों में सीमा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि संजीवनी जाधव दूसरे स्थान पर रहीं।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympics.com/en/news/world-kolkata-25k-2025-results-medal-winners