टाइम मैगजीन की वर्ष 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. अप्रैल, 2026 में टाइम मैगजीन की वर्ष 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी की गई
  2. इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को शामिल किया गया है
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (c)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • अप्रैल,2026 में टाइम मैगजीन की वर्ष 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची (Time’s 100Most Influential People of 2026) जारी की गई
  • मैगजीन द्वारा सूची को पायनियर्स‚ टाइटन्स‚ आर्टिस्ट‚ लीडर्स‚ इनोवेट्‌र्स एवं आइकॉन्स श्रेणी में विभाजित किया गया है।
  • इस सूची में बालीवुड स्टार रणबीर कपूर, शेफ विकास खन्ना और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को शामिल किया गया है।
  • इसमें वित्त, मनोरंजन, प्रौद्योगिकी, खेल, सामाजिक कार्य और शिक्षा जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं।
  • इस सूची में राल्फ लारेन, केट हडसन, एथन हॉक, मार्क केली ,हिलेरी नाइटपोप लियो XIV जैसे नाम भी शामिल हैं।
  • इसमें डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और शी जिनपिंग जैसे नेता प्रमुखता से शामिल हैं।
  • इनके साथ न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी जैसे नए और उभरते चेहरे भी सूची में हैं।
  • सूची में मार्को रुबियो, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम जैसे प्रमुख नीति-निर्माता भी शामिल हैं।
  • साथ ही इसमें जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री साने ताकाइची और नेपाल के युवा नेता बालेंद्र शाह भी शामिल है

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://time.com/collection/100-most-influential-people/2026

https://economictimes.indiatimes.com/news/india/sundar-pichai-vikas-khanna-ranbir-kapoor-named-among-times-100-most-influential-people/articleshow/130285870.cms?from=mdr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *