प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- अक्टूबर, 2025 में टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2026 जारी की गई
- इसमें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने लगातार 10वें वर्ष विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- अक्टूबर, 2025 में टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2026 जारी की गई
- इस रैंकिंग के 22वें संस्करण में 115 देशों और क्षेत्रों के 2,191 संस्थान सूचीबद्ध हैं।
- विश्वभर के विश्वविद्यालयों में अध्यापन का स्तर‚ अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण‚ शोध और ज्ञान के आदान-प्रदान को ध्यान में रखते हुए यह रैंकिंग जारी की जाती है।
- इसमें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने लगातार 10वें वर्ष विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालय के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है।
- इसके पश्चात मेसाचुसैट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूएसए) को दूसरा , प्रिंसटन यूनिवर्सिटी (यूएसए) और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (यूनाइटेड किंगडम ) को सयुंक्त रूप से तीसरा स्थान तथा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए) और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (यूएसए) को सयुंक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त हुआ है
- इस वर्ष इस रैंकिंग में रिकॉर्ड 128 भारतीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।
- भारत अब पहली बार अमेरिका से पीछे, दूसरे सबसे ज़्यादा रैंकिंग वाले विश्वविद्यालयों में शामिल है।
- हालाँकि भारतीय विश्वविद्यालय शीर्ष 200 संस्थानों में जगह नहीं बना पाए हैं।
- भारत से, भारतीय विज्ञान संस्थान को 201-250 रैंक बैंड में रखा गया है।
- इसके बाद सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज है, जो 351 से 400 रैंक बैंड में है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.timeshighereducation.com/world-university-rankings/latest/world-ranking
