प्रश्न – 7 अप्रैल, 2024 को ‘ज्ञान दान अभियान’ किस राज्य द्वारा प्रारंभ किया गया है?
(a) उत्तर प्रदेश (b) मध्य प्रदेश
(c) बिहार (d) राजस्थान
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 7 अप्रैल, 2025 को मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा ‘ज्ञान दान अभियान’ की शुरुआत की गई है।
- इस पहल का शुभारंभ राज्य कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने किया।
- इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों तक प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक किताबों को पहुँचाना है, जो संसाधनों की कमी के कारण अपनी पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं।
- इस अभियान में लोग पुरानी व उपयोग में न आने वाली यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, स्कूल-कॉलेज स्तर की किताबें और सामान्य ज्ञान व संदर्भ ग्रंथ दान कर सकते हैं।
- ये पुस्तकें आजीविका मिशन के राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यालयों, सीटीसी-सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र या गांवों में मौजूद स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठनों के कार्यालयों के माध्यम से एकत्र की जाएंगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
