प्रश्न – 27 अप्रैल, 2026 को जॉर्डन द्वारा जिन वैश्विक पहलों की सदस्यता की पुष्टि की गई, उनमें से कौन-सी सही है?
- अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए)
- आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई)
- वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (जीबीए)
नीचे दिए गए कूट का उपयोग कर सही उत्तर चुनें –
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 अप्रैल, 2026 को जॉर्डन ने भारत की अगुवाई वाली तीन वैश्विक पहलों, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए)), आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) और वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (जीबीए)) की अपनी सदस्यता की पुष्टि की।
- जॉर्डन के हाशेमाइट साम्राज्य के राजदूत श्री यूसुफ अब्देलघानी ने आज औपचारिक रूप से आईएसए, सीडीआरआई और जीबीए की जॉर्डन की सदस्यता से संबंधित दस्तावेज़ भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (दक्षिण), डॉ. नीना मल्होत्रा को सौंप दिए।।
- आईएसए वैश्विक सौर ऊर्जा के विस्तार को गति देने पर केंद्रित है।
- सीडीआरआई जलवायु जोखिमों के खिलाफ बुनियादी ढांचे की मजबूती को बढ़ावा देता है।
- जीबीए का उद्देश्य टिकाऊ जैव ईंधन को अपनाने की प्रक्रिया को तेज करना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…