जेनेसिस स्कॉटिश ओपन, 2026

प्रश्न – 12 जुलाई, 2026 को संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता जेनेसिस स्कॉटिश ओपन, 2026 का खिताब किसने जीता है?
(a) जॉनी कीफर
(b) मिन वू ली
(c) टॉम किम
(d) मैट फिट्जपैट्रिक
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 – 12 जुलाई, 2026 के मध्य डीपी वर्ल्ड टूर सत्र‚ 2026 की गोल्फ प्रतियोगिता जेनेसिस स्कॉटिश ओपन, 2026 द रेनेसां क्लब,नॉर्थ बेरविक, स्कॉटलैंड में संपन्न हुई।
  • इस प्रतियोगिता का खिताब दक्षिण कोरियाई गोल्फर टॉम किम ने जीता।
  • टॉम किम ने जेनेसिस स्कॉटिश ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैक-नाइन फ्रंटरनिंग के साथ अपना पहला डीपी वर्ल्ड टूर खिताब जीता है।
  • उन्होंने पहली बार प्रतिष्ठित रोलेक्स सीरीज का खिताब अपने नाम किया है।
  • ऑस्ट्रेलियाई पेशेवर गोल्फर मिन वू ली दूसरे स्थान पर रहे।
  • स्कॉटलैंड के रॉबर्ट मैकइंटायर, इंग्लैंड के मैट फिट्जपैट्रिक, जापान के कीता नाकाजिमा और अमेरिका के जॉनी कीफर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.europeantour.com/dpworld-tour/genesis-scottish-open-2026/results?round=4

https://www.pgatour.com/tournaments/2026/genesis-scottish-open/R2026541/past-results