जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक-2026

प्रश्न – 14 से 16 सितम्बर 2026 तक जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 कहां आयोजित हुई ?
(a) पेरिस (b) रोम
(c) ह्यूस्टन (d) मुंबई
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14 से 16 सितम्बर 2026 तक जी20 ऊर्जा प्रचुरता मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित हुई।
  • अमेरिका की मेजबानी में आयोजित जी20 की अध्यक्षता वाली इस बैठक में जी20 सदस्य देशों के ऊर्जा मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि एकत्रित होकर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा की वहनीयता, अवसंरचना विकास और सुदृढ़ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
  • केन्‍द्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बैठक में भाग लिया।
  • चर्चाओं में ऊर्जा सुरक्षा और वहनीयता को मजबूत करने, कुशल नियामक ढांचे के माध्यम से ऊर्जा अवसंरचना के समयबद्ध विकास को सुगम बनाने तथा सुरक्षित, सुदृढ़ और विविधीकृत महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण पर ध्यान केन्‍द्रित किया गया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2308993&reg=48&lang=2

https://www.epa.gov/newsreleases/epa-hosts-global-g20-forum-regulatory-efficiency-houston