जी-20 व्यापार एवं निवेश मंत्रियों की बैठक, 2025

प्रश्न – अक्टूबर ,2025 में जी-20 व्यापार एवं निवेश मंत्रियों की बैठक,2025 कहाँ आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) टोक्यो
(c) कतर (d) ग्वेबेरा
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • अक्टूबर, 2025 में जी-20 व्यापार एवं निवेश मंत्रियों की बैठक,2025 ग्वेबेरा, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुई
  • इसमें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत का प्रतिनिधित्व किया
  • उन्होंने वैश्विक व्यापार संगठन (WTO) के मुद्दों पर एक अनौपचारिक चर्चा में भाग लिया और सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
  • जी20 अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का मंच है। इसमें 19 देश, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ शामिल हैं।
  • जी20 के सदस्य ग्लोबल जीडीपी का लगभग 85%, विश्व व्यापार का 75% से अधिक और दुनिया की लगभग दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • अफ्रीकी संघ वर्ष 2023 में भारत की अध्यक्षता में जी-20 का सदस्य बन गया।
  • इस मंच की स्थापना वर्ष 1999 में एशियाई वित्तीय संकट के बाद की गई थी और विकास, स्थिरता और वैश्विक चुनौतियों पर समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए वर्ष 2009 में इसे नेताओं के स्तर तक उन्नत किया गया था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2177689