प्रश्न – 17- 18 जुलाई, 2025 को जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक -2025 कहाँ आयोजित हुई ?
(a) नई दिल्ली (b) डरबन
(c) मास्को (d) रोम
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17- 18 जुलाई, 2025 को जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों की बैठक -2025 डरबन, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुई।
- इस वार्ता में संघर्ष, व्यापार तनाव, आपूर्ति श्रृंखला व्यवधान, ऋण और जलवायु संबंधी आपदाओं सहित प्रमुख वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की गई।
- बैठक का समापन एक संयुक्त विज्ञप्ति के साथ किया गया जिसका उद्देश्य वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना था।
- विज्ञप्ति में, अधिकारियों ने मौजूदा और उभरते जोखिमों, दोनों से निपटने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
- मंत्रियों ने विकास-केंद्रित आर्थिक नीतियों को अपनाने पर सहमति व्यक्त की।
- उन्होंने राजकोषीय बफर बनाने, निवेश को बढ़ावा देने और मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता का समर्थन करने की भी प्रतिबद्धता जताई।
- मंत्रियों ने विकासोन्मुखी व्यापक आर्थिक नीतियों को अपनाकर दीर्घकालिक विकास क्षमता को बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की, साथ ही राजकोषीय बफर का निर्माण, राजकोषीय स्थिरता सुनिश्चित करना, सार्वजनिक और निजी निवेश को प्रोत्साहित करना, उत्पादकता बढ़ाने वाले सुधार करना और मूल्य स्थिरता बनाए रखने के लिए केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता की रक्षा करना भी शामिल है।
- इसमें कहा गया है कि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) को अपने सभी कार्यों में नवीन दृष्टिकोणों के माध्यम से सुधार लाने और आज की वास्तविकताओं के प्रति अधिक प्रासंगिक और उत्तरदायी बनने के लिए कुछ व्यापक सुधारों की आवश्यकता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://g20.org/g20-media/third-meeting-of-the-g20-finance-ministers-and-central-bank-governors
https://www.g20.in/en/media-resources/press-releases/july-2023/fmcbg-gujrat.html