प्रश्न – फरवरी, 2026 में एयरबस द्वारा गुजरात के वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में स्थापित उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence – CoE) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
- यह उत्कृष्टता केंद्र एयरबस और गति शक्ति विश्वविद्यालय के बीच दीर्घकालिक उद्योग–अकादमिक सहयोग का परिणाम है।
- इस केंद्र का प्रमुख फोकस सतत विमानन ईंधन (Sustainable Aviation Fuel – SAF) के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास पर है।
- इसके अंतर्गत नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (Municipal Solid Waste – MSW) को जैव-डीजल में परिवर्तित करने की तकनीकों पर कार्य किया जाएगा।
- इस केंद्र का उद्घाटन एयरबस इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जुर्गन वेस्टरमेयर द्वारा किया गया।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) 1, 2 और 4 (b) 1 और 3
(c) 2 और 4 (d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 4 फरवरी, 2026 को एयरबस ने गुजरात के वडोदरा स्थित गति शक्ति विश्वविद्यालय (GSV) में एयरोस्पेस अध्ययन के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence – CoE) का उद्घाटन किया।
- यह एयरबस तथा गति शक्ति विश्वविद्यालय के बीच स्थापित दीर्घकालिक उद्योग-अकादमिक सहयोग की एक प्रमुख उपलब्धि है।
- इस उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन एयरबस इंडिया एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जुर्गन वेस्टरमेयर द्वारा किया गया।
- वर्ष 2024 में घोषित इस केंद्र का उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और प्रतिभा विकास के माध्यम से भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र को भविष्य के लिए तैयार करना है।
- यह सह-शिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र विशेष रूप से सतत विमानन ईंधन (Sustainable Aviation Fuel – SAF) के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास पर केंद्रित होगा।
- इसके अंतर्गत नगरपालिका ठोस अपशिष्ट (Municipal Solid Waste
MSW) को सतत विमानन ईंधन में परिवर्तित करने जैसी उभरती और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों पर कार्य किया जाएगा। - यह पहल न केवल भारत के विमानन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में सहायक होगी, बल्कि चक्रीय अर्थव्यवस्था (Circular Economy) को भी बढ़ावा देगी।
- साथ ही, यह केंद्र छात्रों द्वारा संचालित नवाचारों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य की एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों के विकास में सहायक बनेगा।
- इस साझेदारी के तहत 45 मेधावी एवं वंचित छात्रों को पूर्ण छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है, जिनमें से एक-तिहाई छात्रवृत्तियाँ महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
- इसके अतिरिक्त, स्नातक, स्नातकोत्तर और कार्यकारी स्तर के कार्यक्रमों के विकास तथा उच्च-प्रभाव अनुसंधान परियोजनाओं के लिए संयुक्त अध्ययन समझौते (JSA) भी किए गए हैं।
- उल्लेखनीय है कि गति शक्ति विश्वविद्यालय, जिसे वर्ष 2022 में संसद के अधिनियम द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया, भारत का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जो विशेष रूप से परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को समर्पि
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2223339®=3&lang=1
