जीई एयरोस्पेस से एस 400 अनुमोदन पाने वाली पहली भारतीय कंपनी

प्रश्न – मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) को प्राप्त ‘एस400 अनुमोदन’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. मिधानी यह अनुमोदन प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी है।
  2. यह अनुमोदन जीई एयरोस्पेस द्वारा प्रदान किया गया है।
  3. इसके अंतर्गत केवल रासायनिक परीक्षण किए जा सकते हैं।
  4. यह प्रयोगशाला की तकनीकी विशेषज्ञता, आधारभूत संरचना तथा गुणवत्ता-प्रबंधन प्रणालियों की पुष्टि करता है।
    उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 1, 2 और 4
    (c) केवल 2, 3 और 4
    (d) 1, 2, 3 और 4
    उत्तर – (b)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 13 अगस्त, 2026 को रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम मिश्र धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) को जीई एयरोस्पेस सेस्वतंत्र और अंतर्राष्ट्रीय धात्विक सामग्री प्रयोगशाला (S400) अनुमोदन प्राप्त हुआ।
  • यह उपलब्धि हासिल करने वाली मिधानी भारत की पहली कंपनी है।
  • इस अनुमोदन के अंतर्गत मिधानी व्यापक स्तर पर के रासायनिक, यांत्रिक और धातुकर्म संबंधी परीक्षण कर सकेगी।
  • यह उपलब्धि वैश्विक एयरोस्पेस आपूर्ति शृंखला में कंपनी की भूमिका को मजबूत करने के साथ-साथ उन्नत सामग्रियों के परीक्षण और योग्यता निर्धारण में भारत की क्षमताओं को भी बढ़ावा देगी।
  • S400 अनुमोदन जीई एयरोस्पेस द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रयोगशाला योग्यता है।
  • इसके माध्यम से पुष्टि की जाती है कि संबंधित प्रयोगशाला के पास जीई एयरोस्पेस के निर्धारित मानकों के अनुरूप विशिष्ट रासायनिक, यांत्रिक और धातुकर्म परीक्षण करने के लिए आवश्यक तकनीकी विशेषज्ञता, आधारभूत संरचना और गुणवत्ता-प्रबंधन प्रणालियां उपलब्ध हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://infra.economictimes.indiatimes.com/news/aviation/midhani-secures-s400-approval-from-ge-aerospace-for-metallic-materials-testing/133205324