जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 समिट-2026

प्रश्न – 5 अगस्त,2026 को जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 समिट-2026 कहां आयोजित किया गया?
(a) मुंबई (b) हैदराबाद
(c) जयपुर (d) नई दिल्ली
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 5 अगस्त,2026 को जीआई एंड बियॉन्ड 2.0 समिट-2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
  • इसे भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हथकरघा) कार्यालय, हथकरघा निर्यात संवर्धन परिषद (एचईपीसी) के सहयोग से आयोजित किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन में भारत के जीआई-टैग प्राप्त हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत के जीआई-टैग प्राप्त हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देना और जीआई इकोसिस्‍टम में हितधारकों के बीच सहयोग को सुगम बनाना था।
  • इसमें लगभग 10 देशों के विदेशी खरीदार, भारत भर के निर्यातक और बहुराष्ट्रीय निगम (एमएनसी), जीआई उत्पादों के पंजीकृत मालिक, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के अधिकारी और प्रमुख कपड़ा ब्रांडों, खुदरा श्रृंखलाओं, ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत के विशेषज्ञ एक साथ आये।
  • इस शिखर सम्मेलन की एक प्रमुख विशेषता देश भर से 100 से अधिक जीआई-पंजीकृत हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन था।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/hi/gi-and-beyond-2-0-summit-to-be-held-in-new-delhi

https://www.ibef.org/news/textiles-ministry-to-launch-digital-handloom-atlas-at-gi-beyond-2-0-summit