प्रश्न – 12 अगस्त, 2026 को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) के बीच घोषित संयुक्त उद्यम समझौते के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) बैंक ऑफ अमेरिका, जियो क्रेडिट लिमिटेड (JCL) में 49.9 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करेगा।
(b) बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा इक्विटी शेयरों और वारंट के माध्यम से लगभग 18,268 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
(c) जियो क्रेडिट लिमिटेड, बैंक ऑफ अमेरिका की पूर्ण स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है।
(d) इस साझेदारी का उद्देश्य JFSL की डिजिटल पहुंच को बैंक ऑफ अमेरिका की वैश्विक वित्तीय, तकनीकी और जोखिम प्रबंधन विशेषज्ञता के साथ जोड़ना है।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 12 अगस्त, 2026 को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (जेएफएसएल) और बैंक ऑफ अमेरिका कॉरपोरेशन (BofA) ने Jio Credit Limited एक महत्वपूर्ण संयुक्त उद्यम समझौते की घोषणा की।
- इस समझौते के तहत बैंक ऑफ अमेरिका, जेएफएसएल की पूर्ण स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) जियो क्रेडिट लिमिटेड (जेसीएल) में 49.9 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करेगा।
- बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा इक्विटी शेयरों और वारंट के माध्यम से किया जाने वाला कुल निवेश लगभग 18,268 करोड़ रुपये, यानी करीब 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर, होगा।
- यह निवेश जियो क्रेडिट को भारत में अपने ऋण कारोबार का विस्तार करने के लिए अतिरिक्त पूंजी उपलब्ध कराएगा।
- इस साझेदारी का उद्देश्य जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की भारत में व्यापक डिजिटल पहुंच और स्थानीय बाजार की समझ को बैंक ऑफ अमेरिका की वैश्विक वित्तीय सेवाओं, प्रौद्योगिकी, जोखिम प्रबंधन और कॉरपोरेट गवर्नेंस की विशेषज्ञता के साथ जोड़ना है।
- दोनों कंपनियों का लक्ष्य आधुनिक डिजिटल तकनीक, नवाचार और बेहतर ऋण उपलब्धता के माध्यम से ग्राहकों के वित्तीय अनुभव को सरल और अधिक समावेशी बनाना है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…