प्रश्न – जिमी कार्टर से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
- 29 दिसंबर, 2024 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया
- उन्हें वर्ष 2006 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)
- 29 दिसंबर, 2024 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया
- वे 100 वर्ष के थे
- उनका पूरा नाम जेम्स अर्ल कार्टर जूनियर था
- वह अमेरिकी इतिहास में सबसे ज़्यादा समय तक जीवित रहने वाले पूर्व राष्ट्रपति थे.
- वे मेलेनोमा त्वचा कैंसर से पीड़ित थे
- दो बार सीनेट के लिए चुने जाने के बाद वह वर्ष 1970 में जॉर्जिया के गवर्नर बने थे
- वह वर्ष 1977 से 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति थे
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने इसराइल और मिस्र के बीच शांति समझौता (कैंप डेविड समझौता) कराने में अहम भूमिका निभाई
- उन्हें विश्व शांति, जलवायु परिवर्तन और मानवाधिकार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2002 में नोबेल शांति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया
- उन्होंने दुनियाभर में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की हिमायत करने की पहल करते हुए कार्टर सेंटर की स्थापना वर्ष 1982 में की थी
- वे वर्ष 1978 में भारत की यात्रा करने वाले तीसरे अमरीकी राष्ट्रपति थे।
Related static GK
अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपतियों की सूची जिन्होंने नोबेल पुरस्कार जीते हैं-
- राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट – नोबेल शांति पुरस्कार,1906
- राष्ट्रपति वुडरो विल्सन – नोबेल शांति पुरस्कार, 1920
- राष्ट्रपति जिमी कार्टर – नोबेल शांति पुरस्कार, 2002
- उपराष्ट्रपति अल गोर – नोबेल शांति पुरस्कार, 2007
- राष्ट्रपति बराक ओबामा – नोबेल शांति पुरस्कार, 2009
लेखक-विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.whitehouse.gov/about-the-white-house/presidents/james-carter/
https://history.state.gov/departmenthistory/travels/president/india
