जाकिर हुसैन

प्रश्न – हाल ही में चर्चा में रहे प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
 1. 15 दिसंबर, 2024 को इनका निधन  सैन फ्रांसिस्को ,अमेरिका में हुआ 
 2. उन्हें वर्ष 2021 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था 
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a)    केवल (1)     (b)    केवल (2)
(c)    (1) एवं (2) दोनों    (d)    इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (a)  


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 15 दिसंबर, 2024 को प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का  सैन फ्रांसिस्को ,अमेरिका में निधन  हुआ
  • वह 73 वर्ष के थे।
  • इनका जन्म 9 मार्च, 1951 को मुंबई में हुआ था। 
  • वह प्रख्यात तबला वादक अल्लाह रक्खा के सबसे बड़े बेटे थे 
  • वे बहुत कम उम्र से ही संगीत की ओर स्वाभाविक रूप से आकर्षित हो गए थे।
  • उन्होंने 11 साल की उम्र में पहली बार अमेरिका में कॉन्सर्ट किया था। 
  • गिटारवादक जॉन मैकलॉघलिन, वायलिन वादक एल शंकर और तालवादक टी.एच. ‘विक्कू’ विनायकराम के साथ जुगलबंदी उनकी एक अभूतपूर्व उपलब्धि थी।
  • इस जुगलबंदी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को जैज़ के साथ मिला दिया, जिसने एक अनूठे संगीत को जन्म’ दिया, जो पहले कभी नहीं सुनी गई थी। 
  • उन्होंने ‘साज़’, ‘हीट एंड डस्ट’ सहित कुछ फ़िल्मों में भी अभिनय किया था । 
  • उनकी सबसे हालिया फ़िल्म ‘मंकी मैन’ वर्ष 2024 में रिलीज़ हुई।
    छह दशकों के करियर में, उन्होंैने विश्वष स्तेर पर 4 ग्रैमी पुरस्कार जीते थे 
  • उन्हें प्रदान किए गए अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार है –
  • पद्म श्री(वर्ष 1988), पद्म भूषण(वर्ष 2002) पद्म विभूषण(वर्ष 2023)
  • इंडो –अमेरिकन अवार्ड (1990)

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/life-style/health-fitness/health-news/tabla-maestro-zakir-hussain-passes-away-what-caused-his-untimely-death/articleshow/116350543.cms

https://indianexpress.com/article/health-wellness/zakir-hussains-death-idiopathic-pulmonary-fibrosis-ipf-causes-most-vulnerable-symptoms-9727719/

https://en.wikipedia.org/wiki/Zakir_Hussain_(musician)